मुख्यमंत्री धामी ने जनकवि डॉ. अतुल शर्मा से फोन पर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

मुख्यमंत्री धामी ने जनकवि डॉ. अतुल शर्मा से फोन पर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

मुख्यमंत्री धामी ने जनकवि डॉ. अतुल शर्मा से फोन पर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनकवि डॉ. अतुल शर्मा से फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपनी सामान्य दिनचर्या में लौटें।

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में हरीश कोठारी ने देहरादून के वाणी विहार स्थित डॉ. अतुल शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से भी डॉ. शर्मा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

गौरतलब है कि जनकवि डॉ. अतुल शर्मा हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के बाद वर्तमान में वह अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा फोन पर उनका हालचाल जानने और प्रतिनिधि भेजकर कुशलक्षेम पूछने को साहित्य जगत के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *