सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.75 करोड़, कई विधानसभा क्षेत्रों को मिली सौगात

सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.75 करोड़, कई विधानसभा क्षेत्रों को मिली सौगात

सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.75 करोड़, कई विधानसभा क्षेत्रों को मिली सौगात

सड़क निर्माण, मंदिरों और मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, धर्मशाला निर्माण और पेयजल सुविधाओं के विकास को मिलेगी गति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कुल ₹17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत धनराशि से सड़क निर्माण, मंदिरों एवं मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, धर्मशालाओं का निर्माण, पेयजल सुविधाओं के विस्तार और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इन निर्णयों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने टिहरी गढ़वाल जनपद के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला, कक्षों एवं शौचालयों के निर्माण तथा सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.77 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें प्रथम किस्त के रूप में ₹59.26 लाख जारी करने का अनुमोदन दिया गया है। वहीं, देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर विकासखंड की ग्रामसभा बड़ोला के उरमण तोक में बिन्सर देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लिए ₹36.19 लाख तथा डागर शिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए ₹39.94 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला विधानसभा क्षेत्र में ग्राम गटघोरगाड़ी में नौलिंग मेला स्थल के निर्माण के लिए ₹79.49 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत प्रथम किस्त में ₹47.69 लाख जारी किए जाएंगे। मदकोट क्षेत्र में मंदाकिनी पुल से ग्रामसभा राप्ती तक पैदल अश्व मार्ग निर्माण के लिए ₹29.84 लाख स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोलीमाली कन्यूरी में खड़ंजा, सीसी मार्ग, पुलिया एवं सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹93.64 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसमें प्रथम किस्त के रूप में ₹56.18 लाख जारी करने का अनुमोदन किया गया है।

चम्पावत जनपद के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठांटा स्थित ऐतिहासिक दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा एवं ध्यान केंद्र निर्माण के लिए ₹97.10 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसमें प्रथम किस्त के रूप में ₹58.26 लाख दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में बसुधुरा से सेला तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹81.96 लाख के सापेक्ष ₹25 लाख की स्वीकृति दी गई है। टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए ₹614 लाख स्वीकृत किए गए हैं, जिसके सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष में ₹5 करोड़ जारी करने का अनुमोदन किया गया है।

हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 50 हैंडपंप स्थापित करने के लिए ₹99.44 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसमें प्रथम किस्त के रूप में ₹59.66 लाख जारी होंगे। वहीं, भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में 200 हैंडपंपों के निर्माण के लिए ₹100.43 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसके अलावा ऊधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए ₹184.37 लाख तथा चम्पावत जनपद के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए ₹220 लाख की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन स्वीकृतियों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *