देहरादून में 18 नवंबर को 6.57 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

देहरादून में 18 नवंबर को 6.57 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

देहरादून में 18 नवंबर को 6.57 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

देहरादून। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 18 नवंबर को जिले में 1 से 19 वर्ष तक के 6,57,234 बच्चों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई जाएगी। अभियान से छूटे बच्चों को 25 नवंबर को मॉपअप राउंड में दवा दी जाएगी।

अभियान की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने संबंधित विभागों के साथ बैठक कर शत-प्रतिशत बच्चों को दवा उपलब्ध कराने और अभियान की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। दवा सरकारी-निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *