IPL को धोनी ने कहा अलविदा! 2027 से मैदान पर नहीं दिखेगा माही का जलवा, CSK में संभालेंगे मेंटर की जिम्मेदारी!
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब नई भूमिका में नजर आएंगे। खबर के मुताबिक, आईपीएल 2027 से धोनी खिलाड़ी के बजाय CSK के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है।
अब धोनी अपने अनुभव और रणनीति से टीम के युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे। CSK के मालिक एन श्रीनिवासन ने भी धोनी के साथ अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की कल्पना नहीं की जा सकती।
श्रीनिवासन ने 2008 में धोनी को CSK से जोड़ने के फैसले को अपने सबसे अच्छे फैसलों में से एक बताया। अब आईपीएल 2027 में मेंटर के रूप में माही की नई पारी पर सबकी नजरें रहेंगी।

