ऋषिकेश में MDDA की बड़ी कार्रवाई, आमबाग और निर्मल ब्लॉक में दो अवैध निर्माण सील

ऋषिकेश में MDDA की बड़ी कार्रवाई, आमबाग और निर्मल ब्लॉक में दो अवैध निर्माण सील

ऋषिकेश में MDDA की बड़ी कार्रवाई, आमबाग और निर्मल ब्लॉक में दो अवैध निर्माण सील

ऋषिकेश।मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऋषिकेश में दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों को सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई ऋषिकेश के आमबाग स्थित गली नंबर-2 में की गई, जहां अंकुर द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, दूसरी कार्रवाई गली नंबर-10, निर्मल ब्लॉक-बी में भवन स्वामी सुबेद के निर्माण पर की गई। दोनों ही मामलों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्राधिकरण ने निर्माण स्थलों को सील कर दिया।

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। भवन निर्माण शुरू करने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना अनुमति या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों पर नजर रखने के लिए प्रवर्तन टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। शिकायत मिलने पर जांच के बाद सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले जरूरी अनुमति अवश्य प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *