उत्तराखंड

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक हुई

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक हुई

पौड़ी।जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान राजस्व, परिवहन, पूर्ति, आबकारी सहित विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति एवं राजस्व वसूली की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जाति, आय एवं स्थायी निवास प्रमाणपत्रों के मामलों को लंबित न रखा जाय। साथ ही उन्होंने रिटायर्ड कर्मचारियों के देयकों, एसीआर और सेवा पुस्तिकाओं से संबंधित मामलों में भी त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को नियम विरुद्ध भूमि खरीदने वाले बाहरी व्यक्तियों पर मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami के निर्देशों के क्रम में कार्रवाई करने को भी कहा। साथ ही कहा कि इस हेतु उप निबंधकों द्वारा प्रत्येक माह की गई रजिस्ट्री की भी निगरानी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *