भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के पदाधिकारियों, संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए दीपावली के पर्व को आपसी सौहार्द, उत्साह और भाईचारे का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

