नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अमित शाह और सीएम धामी ने किया सम्मानित

नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अमित शाह और सीएम धामी ने किया सम्मानित

नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अमित शाह और सीएम धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की दो प्रमुख सांस्कृतिक हस्तियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और सुप्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे को उत्तराखण्डी सिनेमा एवं कला जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के तहत वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित दोनों कलाकारों को ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया गया।

वर्ष 2024 के लिए लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने लोकगीतों के जरिए उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को आवाज देकर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाई है।

वहीं, वर्ष 2025 का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार अभिनेता हेमंत पांडे को प्रदान किया गया। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया और भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई।

राज्य सरकार की ओर से उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा और कला जगत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिल्म पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *