बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया
चमोली। श्री बदरीनाथ धाम में मध्य प्रदेश के उज्जैन जनपद निवासी 60 वर्षीय बृज मोहन महेश्वरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर बृज मोहन महेश्वरी को सबसे पहले बदरीनाथ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्योतिर्मठ रेफर किया गया।
ज्योतिर्मठ में चिकित्सकों ने उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया। इसके बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाने की व्यवस्था की। प्रशासन की तत्परता से मरीज को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

