महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उत्तराखंड पेयजल निगम ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उत्तराखंड पेयजल निगम ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

देहरादून।उत्तराखंड पेयजल निगम मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मुख्य अभियंता संजय सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों ने सादगी, सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उनके आदर्शों को केवल स्मरण करने के बजाय अपने जीवन और कार्यशैली में उतारने की आवश्यकता है।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलते हुए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *