मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों और पुलिस सुविधाओं के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों और पुलिस सुविधाओं के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों और पुलिस सुविधाओं के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधारीकरण, निर्माण और पुलिस विभाग से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

राज्य योजना के तहत नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के किमी 04 से तितोली तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए ₹3.20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में देवलधार-माईथान लेटी-गिरेछीना मोटर मार्ग के शेष किमी 07 से किमी 11.500 तक निर्माण के लिए ₹1.67 करोड़ तथा टिहरी गढ़वाल में मोटना से झिवाली तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए ₹3.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की है। नैनीताल के आरआरबी प्रथम बैलपड़ाव रामनगर वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टिनशेड निर्माण हेतु ₹77.32 लाख स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹46.39 लाख जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा अल्मोड़ा पुलिस लाइन में टाइप-द्वितीय के 16 और टाइप-तृतीय के 06 आवासों के निर्माण के लिए ₹8.67 करोड़ तथा बागेश्वर, चम्पावत, धारचूला, खटीमा, रामनगर और श्रीनगर के पुलिस उपाधीक्षक कार्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) कक्षों के निर्माण के लिए ₹3.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

सरकार के इन निर्णयों से संबंधित क्षेत्रों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के साथ ही पुलिस विभाग के आवासीय एवं तकनीकी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *