35 वर्ष की सेवा के बाद पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता इं. सुधीर ममगाई सेवानिवृत्त
कोटद्वार। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात इं. सुधीर ममगाई 35 वर्ष की लंबी सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर कार्यालय स्टाफ एवं सहकर्मियों ने विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
इं. सुधीर ममगाई का मूल विभाग सिंचाई विभाग रहा है। लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोटद्वार में पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने सड़क निर्माण एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं के संचालन में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।
विदाई समारोह में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके अनुभव, कार्यशैली और सहयोगात्मक व्यवहार को याद किया।
कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस अवसर पर इं. सुधीर ममगाई ने भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


