ऊर्जा निगम पौड़ी द्वारा 14 से 29 अक्तूबर तक विभिन्न जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रखी जाएगी
ऊर्जा निगम पौड़ी द्वारा 14 से 29 अक्तूबर तक विभिन्न जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रखी जाएगी
पौड़ी।ऊर्जा निगम द्वारा 14 से 29 अक्तूबर तक विभिन्न जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। निगम की ओर से दीपावली से पूर्व 33 व 11 केवी की लाइनों की मरम्मत एवं लौपिंग-चौपिंग का कार्य किया जा रहा है। उपखंड अधिकारी पौड़ी गोविंद सिंह रावत ने बताया कि 14 और 15 अक्तूबर को सतपुली-रांसी लाइन व 16 को श्रीनगर-रांसी की 33 केवी लाइन पर मरम्मत आदि कार्य किए जाएंगे। जबकि 17 को रांसी-बुआखाल, 18 को मासौ-श्रीनगर, 19 को टाउन फीडर, 20 को कोट लाइन, 21 को इंजीनियरिंग कालेज लाइन, 22 को आकाशवाणी व गगवाड़स्यूं लाइन, 23 को गैंठीछेड़ा-खांड्यूसैंण, 24 को सिमारखाल- चिपलघाट, 25 को नौठा- पाबौ लाइन, 26 को पैडुल-सीकू-कैवर्स लाइन, 27 को पुन: इंजीनियरिंग कालेज लाइन, 28 को ओड्डा-खोलाचौरी जबकि 29 को बुआखाल-चिपलघाट लाइन पर मरम्मत व लौपिंग कार्य किया जाएगा। लाइन मरम्मत कार्य के दौरान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लाइन बंद रहेगी।
