उत्तराखंड

सीएम योगी का बड़ा संदेश, उत्तराखंड के विकास से यूपी की बदली पहचान

सीएम योगी का बड़ा संदेश, उत्तराखंड के विकास से यूपी की बदली पहचान

हरिद्वार । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 28 मिनट तक विस्तार से संबोधन करते हुए उत्तराखंड के गठन से लेकर आज तक की विकास यात्रा को रेखांकित किया। सीएम योगी ने याद दिलाया कि वर्ष 2000 में जब उत्तराखंड अस्तित्व में आया, उस समय देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दशकों में उत्तराखंड ने निरंतर विकास की मजबूत राह तय की है। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पुराने दौर का जिक्र करते हुए अराजकता, असुरक्षा और विरासत पर हमलों की बात कही।

सीएम योगी ने दावा किया कि आज वही उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत की पहचान बन चुका है, जहां बेटियां सुरक्षित हैं और व्यापारी बेखौफ होकर काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश की दूसरी सबसे बड़ीअर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राम मंदिर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण आज ऐतिहासिक सच्चाई बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *