कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति

कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति

कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के नए कुलपति के रूप में प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति कर दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 की धारा 12(1) के अंतर्गत की गई है।

शासनादेश में कहा गया है कि प्रो. बिष्ट की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी, इनमें जो पहले हो, वही मान्य होगा।

इस नियुक्ति के साथ ही कुमाऊं विश्वविद्यालय में कुलपति पद को लेकर लागू अंतरिम व्यवस्था समाप्त हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *