उत्तराखंड

सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन

सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से उत्तराखण्ड को नई दिशा दी जा सकती है।

उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने और प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना भी जरूरी है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चौहान, दिगंबर सिंह नेगी, गोविंद बिष्ट, सोहन सिंह नेगी, आशा असवाल, धनपाल रावत, किशन भंडारी, प्रताप सिंह बिष्ट, चंदन सिंह भंडारी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *