PCS अधिकारी सोहन सिंह बने BKTC के CEO
PCS अधिकारी सोहन सिंह बने BKTC के CEO
देहरादून।चारधाम यात्रा 2026 शुरू होने के बाद आखिरकार सरकार ने बदरी केदार मंदिर समिति के स्थाई CEO के लिए आदेश जारी कर दिया है।यह जिम्मेदारी चमोली जिले में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे PCS अधिकारी सोहन सिंह को दी गई है।सोहन सिंह ने डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी पास ले ली गई है।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के शुरू होते ही सरकार ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के स्थायी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति कर दी है।चमोली में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे पीसीएस अधिकारी सोहन सिंह को अब इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सोहन सिंह को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए पूर्णकालिक रूप से BKTC का CEO नियुक्त किया गया है।
