उत्तराखंड

उत्तराखंड खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹1217 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया

उत्तराखंड खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹1217 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया

देहरादून। उत्तराखण्ड के खनन विभाग ने राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में नया रिकार्ड स्थापित किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनन विभाग ने 950 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 1217 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर सभी पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

खनन विभाग की इस आय से कोषागार में 1130 करोड़ रुपये, जिला खनिज फाउंडेशन न्यास में 80 करोड़ व एसएमईटी को सात करोड़ रुपये प्रदान किए गए। इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी विभाग ने 875 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 1041 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।

मुख्यमंत्री धामी की पारदर्शी नीतियों के कारण खनन राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2012-13 में मात्र 110 करोड़ रुपये से शुरू हुआ यह सफर अब 2025-26 में 1217 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इससे राज्य को आर्थिक मजबूती मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *