स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का ऋषिकेश अस्पताल में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई सख्ती

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का ऋषिकेश अस्पताल में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई सख्ती

ऋषिकेश।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश स्थित उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी ली।

मंत्री ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर दिया और अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद होने के बावजूद मरीजों को अनावश्यक रूप से अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाता है, तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *