मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास के लिए दी वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास के लिए दी वित्तीय स्वीकृति
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में कलझीपा जोशी में स्थापित गुरु गोरखनाथ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु ₹ 01 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर में तहसील भवन का निर्माण किए जाने हेतु ₹13.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 5.40 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र नई टिहरी के ग्राम पंचायत सिलकोट में जंगली जानवरों के नुकसान से बचाव हेतु घेरबाड़/जाल एवं सुरक्षा दीवार एवं सोनकिल नामे तोक से कुआं तक सीसी रेलिंग मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 93.85 लाख तथा ग्राम पुलिया नामे पंचायत खड़ीखाल में सड़क से सारी केमर गांव डाबरा पानी तोक तक आर.सी.सी. खडिंजा रेलिंग मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 52.06 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
