“खाड़ी देशों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालेंगेः” मुख्यमंत्री धामी
“खाड़ी देशों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालेंगेः” मुख्यमंत्री धामी
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि खाड़ी देशों में फंसे सभी प्रदेशवासियों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री सात मार्च को प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार लगातार विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के संपर्क में है। विदेशों में मौजूद उत्तराखंडियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहां रह रहे लोगों से भी संपर्क साधा जा रहा है।
