क्राइम

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा, विजिलेंस की कार्रवाई

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा, विजिलेंस की कार्रवाई

ऊधमसिंहनगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दिनेशपुर थाने में तैनात एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर निवासी एक व्यक्ति ने विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खिलाफ थाना गदरपुर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना दिनेशपुर थाने में तैनात एएसआई अनवर अहमद कर रहे थे। आरोप है कि दरोगा ने मुकदमे को निपटाने के बदले ₹15,000 की रिश्वत की मांग की।

शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत आज हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने एएसआई अनवर अहमद को शिकायतकर्ता से ₹15,000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *