उत्तराखंड

सीएम धामी के पौड़ी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

सीएम धामी के पौड़ी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के पौड़ी भ्रमण को लेकर सुरक्षा तैयारियां पूर्ण, उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण

पौड़ी । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी के दिनांक 20.02.2026 को पौड़ी में प्रशासनिक कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर गढ़वाल मंडल महोदय विनय शंकर पाण्डे एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय राजीव स्वरूप द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म एवं गहनता से निरीक्षण किया गया।मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के पौड़ी भ्रमण को लेकर सुरक्षा तैयारियां पूर्ण, उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण

पौड़ी । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी के दिनांक 20.02.2026 को पौड़ी में प्रशासनिक कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर गढ़वाल मंडल महोदय विनय शंकर पाण्डे एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय राजीव स्वरूप द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म एवं गहनता से निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं जनसुविधा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही समन्वित एवं सतर्क पुलिस व्यवस्था के माध्यम से कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी पौड़ी श्रीमती स्वाति एस भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *