उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण किया गया

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण किया गया

देहरादून।उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में बुधवार को हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण किया गया।सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यह पर्व न केवल हमारे सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है, बल्कि जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

हमारा राज्य भूस्खलन, बादल फटने, बाढ़, वनाग्नि और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बार-बार प्रभावित होता है, तब ऐसे अवसर हमें यह स्मरण कराते हैं कि प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर ही हम एक सुरक्षित और सतत भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। हर एक पौधा न केवल ऑक्सीजन का स्रोत है, बल्कि मिट्टी को थामने वाला, जल को संरक्षित करने वाला और आपदा जोखिम को कम करने वाला एक सजीव प्रहरी है भी है।

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी, आईईसी विशेषज्ञ श्री मनीष कुमार भगत, सिस्टम विशेषज्ञ श्री हेमंत बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री बलबीर सिंह पंवार, श्री सुशांत ममगाईं, श्री धीरज पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *