मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से मुलाकात की
मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से मुलाकात की
दिल्ली/देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने राज्य की 21 जल विद्युत परियोजनाओं में पांच जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सकारात्मक कार्यवाही के प्रति आश्वस्त किया ।
