राज्य मुख्य सूचना आयुक्त बनीं पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
राज्य मुख्य सूचना आयुक्त बनीं पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
देहरादून।मुख्य सचिव पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुईं राधा रतूड़ी उत्तराखंड की नई राज्य मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) होंगी। शासन ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने से पूर्व ही उनके इस पद पर नियुक्त होने की संभावनाएं जताई जा रही थीं।
