उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और PCS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और PCS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और PCS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है।

शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार हटाए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून और हरिद्वार के अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है।

नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए जिलाधिकारी

शासनादेश के अनुसार, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को शासन में अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की निदेशक दीप्ति सिंह को जिलाधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस अधिकारी विनीत तोमर, जो वर्तमान में प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम के पद पर तैनात हैं, उन्हें जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

निधि यादव को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी निधि यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के पदभार से हटाकर अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PCS अधिकारियों के भी बदले दायित्व

शासन ने पांच पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया है।

कृष्ण कुमार मिश्रा: अपर जिलाधिकारी देहरादून से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाए गए।

पंकज कुमार उपाध्याय: अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार के साथ अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार।

वैभव गुप्ता: अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाए गए।

सीमा विश्वकर्मा: डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा एवं नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाई गईं।

सुधीर कुमार: डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा बनाए गए।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती वाले पदों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी आख्या एवं प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

आदेश अनु सचिव तजम्मुल हुसैन खान की ओर से जारी किया गया है। इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *