देहरादून: रिस्पना-बिंदाल में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त

देहरादून: रिस्पना-बिंदाल में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त

देहरादून: रिस्पना-बिंदाल में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त

देहरादून।देहरादून की नदियों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में उन्होंने रिस्पना और बिंदाल नदियों में कूड़ा-कचरा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नदी किनारे कूड़ा फेंके जाने वाले संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां जाली और स्क्रीन लगाने को कहा।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के कार्यों में तेजी लाकर उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रस्तावित नए एसटीपी के निर्माण के लिए तत्काल आगणन तैयार करने और चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदियों में सीधे गिरने वाले सभी सात नालों को एसटीपी से जोड़ा जाए और जनपद के सभी घरों को सीवेज कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा जाए।

सेप्टिक टैंकरों और कूड़ा परिवहन पर भी होगी निगरानी

डीएम ने सेप्टिक टैंकरों की नियमित जांच करने और उनसे निकलने वाले अपशिष्ट का निर्धारित एसटीपी में उपचार कराने के बाद ही निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का नगर निगम में अनिवार्य पंजीकरण कराने को कहा, ताकि कूड़े के परिवहन और निस्तारण पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

अनधिकृत कूड़ा डंपिंग पर सख्ती

जिलाधिकारी ने सभी शहरी निकायों को अपने क्षेत्रों के डंपिंग यार्ड का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि शहर में कहीं भी अनधिकृत रूप से कूड़ा डंप नहीं होना चाहिए। बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान कर गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग पृथक्करण सुनिश्चित कराने तथा कूड़ा निस्तारण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा।

अस्पतालों के बायोमेडिकल वेस्ट की भी होगी जांच

अस्पतालों, मेडिकल लैब और क्लीनिकों से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की भी नियमित जांच की जाएगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार जैव चिकित्सा अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

देहरादून में 15 एसटीपी संचालित, सात नए प्रस्तावित

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में देहरादून जनपद में कुल 166.45 एमएलडी क्षमता के 15 एसटीपी संचालित हैं। वहीं, सीवेज कनेक्शन के निर्धारित 1,55,601 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 73,767 घरों को सीवेज कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है। इसके अतिरिक्त सात नए एसटीपी का निर्माण प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *