खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने दुकान पर रुककर खरीदी मां के लिए साड़ी, स्थानीय व्यापारियों से भी किया संवाद

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ पूजा पर्व से लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खटीमा में सहजता और सादगी का परिचय दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर पहुंचे और अपनी माता जी के लिए साड़ी खरीदी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यापारियों और दुकान स्वामियों से बातचीत कर उनके व्यापारिक हालात और समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने स्थानीय प्रतिष्ठान से खरीदारी कर स्थानीय बाजारों और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री की इस सहज पहल से दुकान संचालकों और आसपास के व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री का यह कदम स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को प्रोत्साहित करने से जुड़ा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *