मुख्यमंत्री धामी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की दी शुभकामनाएं, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

मुख्यमंत्री धामी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की दी शुभकामनाएं, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

मुख्यमंत्री धामी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की दी शुभकामनाएं, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी पर्वों पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने धनतेरस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आरोग्यता के देवता भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना का विशेष अवसर है। उन्होंने कामना की कि भगवान धन्वंतरी सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक है। मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का संचार हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज और देश के आर्थिक एवं सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। वहीं, भैयादूज के पावन अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश की मातृशक्ति सहित सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, आपसी विश्वास और पारिवारिक संबंधों की मजबूती का प्रतीक है। यह समाज में महिलाओं के सम्मान और उनके महत्वपूर्ण योगदान को भी दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी अपनाओ के मंत्र को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक अपनी भागीदारी निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने से स्थानीय शिल्पकारों, कुटीर उद्योगों और महिला स्वयं सहायता समूहों को सीधा लाभ मिलता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *