मुख्यमंत्री धामी ने लोक भवन में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। दोनों के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

