राष्ट्रीय पर्व ‘‘गणतंत्र दिवस‘‘ की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की
राष्ट्रीय पर्व ‘‘गणतंत्र दिवस‘‘ की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की
चमोली।राष्ट्रीय पर्व ‘‘गणतंत्र दिवस‘‘ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन को लेकर सभी के सुझाव लिए गए। गणतंत्र दिवस पर प्रातः 7.30 बजे गोपीनाथ मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए प्रभात फेरी, सभी कार्यालयों में 9ः30 बजे ध्वजारोहण और शहीद स्मारकों पर 10 बजे माल्यार्पण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में प्रातः 11 बजे से पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी शासकीय प्रतिष्ठानों को कम वोल्टेज वाले एलईडी बल्ब से प्रकाशमान करने और विभागीय स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए है।
