चमोली में हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, जांच के दिए निर्देश

चमोली में हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, जांच के दिए निर्देश

चमोली में हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, जांच के दिए निर्देश

प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश, दुर्घटना के सभी पहलुओं की होगी विस्तृत जांच

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत एवं गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जाए, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए आवश्यक राहत एवं अन्य व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों और प्रभावितों को सहायता पहुंचाने में तत्परता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *