मुख्यमंत्री धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर की बात, कुशलक्षेम जाना

मुख्यमंत्री धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर की बात, कुशलक्षेम जाना

मुख्यमंत्री धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर की बात, कुशलक्षेम जाना

घटनाक्रम पर भी हुई चर्चा, बोले—उत्तराखंड में कला और कलाकारों का सदैव होता रहा है सम्मान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी से फोन पर वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विगत दिनों हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ‘अतिथि देवो भवः’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। राज्य की लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और आपसी सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। उत्तराखंड में कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक परंपराएं आपसी सम्मान, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विगत दिनों हुए घटनाक्रम को पीछे छोड़ते हुए आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की अतिथि सत्कार की परंपरा और कलाकारों के प्रति सम्मान की भावना को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *