मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को राज्यपाल बनने पर दी बधाई
देवभूमि को मिलेगा लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों का लाभ: मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने पर डॉ. ढाल सिंह बिसेन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के नौवें राज्यपाल के रूप में डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति देवभूमि के लिए हर्ष का विषय है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ. बिसेन के लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा के प्रति समर्पण और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति उनकी निष्ठा उत्तराखण्ड में लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक होगी।

