दिल्ली हाफ मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता कांस्य

दिल्ली हाफ मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता कांस्य

दिल्ली हाफ मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता कांस्य

चमोली की धाविका ने 21 किलोमीटर की दौड़ 1 घंटे 15 मिनट में की पूरी, हासिल किया तीसरा स्थान

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल विकासखंड स्थित सीमांत गांव वाण की धाविका भागीरथी बिष्ट ने दिल्ली हाफ मैराथन में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने 21 किलोमीटर की दौड़ 1 घंटे 15 मिनट में पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अंकिता पहले और सोनिया दूसरे स्थान पर रहीं।

भागीरथी बिष्ट लंबी दूरी की दौड़ में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले फरवरी 2026 में नई दिल्ली मैराथन में उन्होंने महिला वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं, अगस्त में हैदराबाद फुल मैराथन में 42.195 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे 51 मिनट 41 सेकंड में पूरी कर भारतीय महिला धावकों में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वर्तमान में भागीरथी पौड़ी जिले के रांसी स्टेडियम में कोच सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। इसी वर्ष उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से उन्हें दो महीने के प्रशिक्षण के लिए केन्या भी भेजा गया था, जहां उन्होंने अपनी दौड़ तकनीक और सहनशक्ति को बेहतर बनाया।

भागीरथी का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और ओलंपिक में पदक जीतना है। उनकी इस उपलब्धि से चमोली जिले में खुशी की लहर है और वह क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *