मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा से प्रदेश की निरंतर उन्नति एवं सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

