पितृ विसर्जन अमावस्या पर मुख्यमंत्री धामी ने किया पूर्वजों का तर्पण, सुख-समृद्धि की कामना की

पितृ विसर्जन अमावस्या पर मुख्यमंत्री धामी ने किया पूर्वजों का तर्पण, सुख-समृद्धि की कामना की

पितृ विसर्जन अमावस्या पर मुख्यमंत्री धामी ने किया पूर्वजों का तर्पण, सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून। पितृ पक्ष के अंतिम दिवस पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए तर्पण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे पूर्वज हमारी जड़ों, संस्कारों और जीवन-मूल्यों के आधार हैं। उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करना सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। पूर्वजों का स्मरण हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और जीवन-मूल्यों से जोड़ता है।

उन्होंने प्रार्थना की कि पूर्वजों का स्नेह, पुण्य और आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे तथा उनके आशीर्वाद से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *