राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विशेष अभियान की तैयारियों पर चर्चा

राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विशेष अभियान की तैयारियों पर चर्चा

राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विशेष अभियान की तैयारियों पर चर्चा

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आठ अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान की जानकारी देते हुए अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से विशेष अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी संबंधित पक्षों का समन्वय और सहयोग महत्वपूर्ण है। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *