उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की हाइब्रिड मोड में बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की हाइब्रिड मोड में बैठक हुई आयोजित

पौड़ी।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की हाइब्रिड मोड में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय कोटद्वार, खनन विभाग, राज्य कर श्रीनगर और आबकारी विभाग को राजस्व संवर्द्धन में सुधार सहित उप जिलाधिकारियों को छापों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नववर्ष के मौके पर लैंसडौन और यमकेश्वर को सड़क सुरक्षा को देखते हुए नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाद्य संरक्षा विभाग को नववर्ष को देखते हुए होटल एवं रेस्टोरेंटों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह, जिला अभिहीत अधिकारी खाद्य संरक्षा विभाग एएस रावत, उप निबंधक राज उनियाल, टीटीओ परिवहन विभाग विजय कुमार आर्य, एसडीओ वन विभाग लक्की शाह, एसडीओ विद्युत विभाग गोविंद सिंह रावत के सहित अन्य अधिकारी ऑन लाइन बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *