पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुके रहेंगे। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने यह आदेश किए हैं। आदेश में कहा गया है कि राज्य में जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराए जाते हैं, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। राष्ट्रीय शोक के दिनों में कोई भी सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
