उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे,एनडीए की बैठक में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे,एनडीए की बैठक में शामिल होंगे

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एनडीए सांसदों की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के अध्यक्षों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नई दिल्ली पहुंच गए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान वे केंद्रीय नेतृत्व को लोकसभा की पांचों सीटों पर पार्टी के प्रदर्शन की रिपोर्ट सौंप सकते हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अब एनडीए सरकार के गठन के बाद ही देहरादून लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *