उत्तराखंड में 1 नवंबर को भी दीपावली की छुट्टी
उत्तराखंड में 1 नवंबर को भी दीपावली की छुट्टी
देहरादून।उत्तराखंड में दीपावली की छुट्टी 31 अक्टूबर के साथ ही अब 1 नवंबर को भी रहेगी। दरअसल इस बार दीपावली के दिन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।31 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को भी दीपावली का दिन होने की बात कही जा रही थी। हालांकि राज्य सरकार ने एक नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की थी लेकिन इसी असमंजस के कारण उत्तराखंड सचिवालय संघ ने 31 अक्टूबर को भी छुट्टी की मांग की थी. उत्तराखंड सचिवालय संघ की इसी मांग को देखते हुए शासन ने 31 अक्टूबर को छुट्टी घोषित की लेकिन एक नवंबर की छुट्टी को कैंसिल कर दिया।
