उत्तराखंड

CM योगी पहुंचे जॉलीग्रांट हॉस्पिटल,माँ का हाल- चाल पूछा

CM योगी पहुंचे जॉलीग्रांट हॉस्पिटल,माँ का हाल- चाल पूछा

देहरादून।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. ऐसे में सीएम योगी के देहरादून आने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है, जिसके तहत जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अस्पताल तक पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है.

सीएम योगी की मां जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती: तबीयत खराब होने पर पिछले दो दिनों से सावित्री देवी (सीएम योगी की मां) को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है. उन्हें वार्ड नंबर 111 के 15 नंबर के कक्ष में भर्ती किया गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी अपनी मां से मिलने और उनका हालचाल पूछने के लिए जौलीग्रांट अस्पताल आ सकते हैं. वहीं सीएम योगी के आने की संभावना को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *