खटीमा में स्वच्छता व्यवस्था को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 15 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

खटीमा में स्वच्छता व्यवस्था को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 15 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

खटीमा में स्वच्छता व्यवस्था को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 15 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं। इस अवसर पर ब्रिटानिया की ओर से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ठोस एवं तरल अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन के लिए आधुनिक संसाधनों, जनभागीदारी और कॉरपोरेट सेक्टर के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित किया जा रहा सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाने में सहायक होगा। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कचरा संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाना है।इस दौरान सीडीओ दिवेश सासनी ने जिले में कचरा प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं सदस्य सचिव सीएसआर मनमोहन मैनाली तथा नेस्ले इंडिया के कॉरपोरेट अफेयर्स एवं सस्टेनेबिलिटी डायरेक्टर कुंवर हिम्मत सिंह सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *