मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने शिष्टाचार भेंट की
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर सरकार की प्राथमिकताओं एवं विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
