रास्ते में लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों के साथ ली सेल्फी

रास्ते में लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों के साथ ली सेल्फी

रास्ते में लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों के साथ ली सेल्फी

देहरादून।जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपना काफिला अचानक रुकवा दिया। मार्ग में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंचे और लोगों के साथ फोटो व सेल्फी खिंचवाई।

मियांवाला क्षेत्र में मुख्यमंत्री को देखने के लिए सड़क किनारे लोग और बच्चे मौजूद थे। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर लोगों में उत्साह नजर आया। कई लोगों ने उनसे सेल्फी और फोटो लेने का आग्रह किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहजता से स्वीकार किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और स्थानीय लोगों से भी संवाद किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

मुख्यमंत्री के अचानक काफिला रुकवाकर आम लोगों के बीच पहुंचने से मौके पर मौजूद लोगों में खुशी देखने को मिली। लोगों ने मुख्यमंत्री के इस सहज व्यवहार को यादगार बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता से मिलना और उनके बीच रहना उनके लिए हमेशा सुखद अनुभव रहा है। प्रदेश की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *