सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

देहरादून।देहरादून में 15 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से जोड़ना है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। इसके तहत ‘भारत 2047’, ‘सेवा और सपना’, ‘नमो 25 गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘25 साल-25 कहानियां’ और ‘जन कल्याण संवाद’ जैसे कार्यक्रम होंगे।
अभियान के दौरान सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, धार्मिक स्थलों और ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं के लिए हैकाथॉन, इनोवेशन चैलेंज और शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

17 सितंबर को ‘रंगोली राष्ट्र’ के जरिए भारत और उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं विकास यात्रा प्रदर्शित की जाएगी। वहीं 7 से 17 अक्टूबर तक ‘प्रगति के 25 स्तंभ’ कार्यक्रम में प्रोजेक्शन मैपिंग, लाइट शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रमुख विकास परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके अलावा ‘प्रोजेक्ट 25-25-25’, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर, रक्तदान, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण और मरीजों को फल वितरण जैसी गतिविधियां भी होंगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वदेशी, खादी और ‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *