सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए गए कड़े निर्देश। कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए गए कड़े निर्देश। कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए गए कड़े निर्देश। कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

खराब मौसम का बहाना न बनाएं अधिकारी, नियमित रूप से की जाए सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्ति

पिथौरागढ़।जिलाधिकारी ने जनपद की सड़कों से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त किए जाने के भी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि खराब मौसम का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से बचना बंद करें तथा सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्ति पर नियमित रूप से कार्य करें। जिलाधिकारी ने एनएच, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात सुगम रखने के लिए विभागीय स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण बंद होने वाले मार्गों को सुचारू करने के लिए निर्देश दिए कि कहीं से भी मार्ग बंद होने की सूचना प्राप्त होती है, तो संबंधित विभाग की तत्परता में शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। अपने सभी संसाधनों की तैनाती इस प्रकार करें कि यातायात सुचारू करने के लिए देरी न हो और लोगों को अनावश्यक रूप से विलंब का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *