कुआंवाला में मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण

कुआंवाला में मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण

कुआंवाला में मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान का किया आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुआंवाला, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना।कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों और अभिनव प्रयासों को देश-दुनिया के सामने लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने और ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा ही सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान से युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ेगी और स्वस्थ, सकारात्मक एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित युवा शक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक सरल एवं रोचक तरीके से पहुंचाने के लिए किए जा रहे अभिनव प्रयासों का भी उल्लेख किया। ऐसे प्रयास युवाओं को देश के इतिहास, संस्कृति और विरासत से जोड़ने के साथ ही उनमें राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे असाधारण कार्यों, नवाचारों और जनभागीदारी के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान प्रदान कर रहे हैं। इससे समाज के अन्य लोगों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी मिलकर नशा मुक्त, स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, श्री मदन कौशिक, श्री भरत चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *